फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को बंद रहेगा सेक्टर-18 मार्केट, सोमवार को हरौला बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अलग-अलग बाजारों में साप्ताहिक बंदी के दिन तय कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नए साल से इस व्यवस्था को प्रभावी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सोमवार को सेक्टर-1, 3, 15, 16, 57, 68, 90, बरौला, निठारी, मोरना, नया बांस और हरौला बाजार में साप्ताहिक बंदी होगी। सोमवार को इन तमाम सेक्टरों और इलाकों के बाजार बंद रहेंगे। इसी प्रकार मंगलवार को सेक्टर-2, 4, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 22, 23, 25, 26, 27,37, 41, 50, 58, 62, 63, 69, 81, 89, बिशनपुरा, अगाहपुर, फेस-2, हौजरी कांप्लेक्स, झुंडपुरा, छलेरा, चौड़ा रघुनाथपुर के बाजार बंद रहेंगे। जबकि सेक्टर-5, 7, 28, 29, 59, 67, 83, 110 और भंगेल के बाजारों की साप्ताहिक बंदी बुधवार को रहेगी। इसी तरह सेक्टर-6, 60, 66, 84 और मामूरा के बाजारों के लिए साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार को निर्धारित की गई है। जबकि शुक्रवार को सेक्टर-8, 51, 53, 61, 65, 85 के साथ ही गिझोड़ व होशियारपुर के बाजार बंद रखे जाएंगे। जबकि छिजारसी के बाजार शनिवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि वैसे तो साप्ताहिक बंदी मौजूदा समय में भी लागू है, मगर नए साल यानी एक जनवरी से इसे सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
‘साप्ताहिक बंदी के दायरे में मॉल भी आएं’
नोएडा। जिलाधिकारी की ओर से बाजारों की साप्ताहिक बंदी के आदेश के बाद व्यापारी संगठनों ने सभी तरह की वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद करने की सिफारिश की है। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने कहा कि यह आदेश केवल बाजारों पर लागू होने के बजाय मॉल पर भी लागू होने चाहिए। बाजार बंद रहेंगे और मॉल खुले रहेंगें तो बाजार के दुकानदारों को बेवजह नुकसान झेलना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें