फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 को, तैयारियों में जुटे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। 15 मई से शुरू होने वाली 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों में तैयारियां तेज हो गईं हैं। छात्रों को स्कूल स्तर पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि वे अपने अंकों में सुधार कर सकें। छात्र अपनी शंकाओं के समाधान के लिए शिक्षकों से लगातार संपर्क में हैं और विषय से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं।
इस बार गणित विषय में अपेक्षा से कम अंक आने के कारण बड़ी संख्या में छात्रों ने दूसरी बार बोर्ड परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। स्कूलों के अनुसार, जिन छात्रों से 95 से अधिक अंक की उम्मीद थी, उनके अंक भी 89 से 90 के बीच रह गए। इसी वजह से गणित के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए गए हैं। इसके अलावा विज्ञान विषय के लिए भी कई छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल उमेश सेंगर ने बताया कि छात्रों को 11वीं की पढ़ाई के साथ-साथ 10वीं बोर्ड परीक्षा की भी तैयारी कराई जा रही है, ताकि उनका शैक्षणिक संतुलन बना रहे। छात्र किसी भी विषय में संदेह होने पर सीधे शिक्षकों से मार्गदर्शन ले रहे हैं। पंचशील बालक इंटर कॉलेज की मीडिया प्रभारी आशा रानी ने बताया कि छात्र अपने कक्षा शिक्षकों के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर फोन के माध्यम से भी अपनी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें