फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, तेज रफ्तार बाइक ने पांच वर्षीय मासूम को रौंदा, मौत; CCTV में कैद हादसा

Wed, 06 May 2026 01:04 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/जेवर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र के मुहल्ला खत्तीवान में तेज रफ्तार बाइक सवारों ने पांच साल की मासूम को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ मासूम को लेकर परिवार के लोग एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन


मुहल्ला खत्तीवान निवासी फारुख की पांच वर्षीय बेटी शुबाना मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। घर के बाहर खेलते के दौरान वह दौड़ते हुए गली में दूसरी तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद जहां मासूम बुरी तरह से घायल हो गई, वहीं युवक भी तेज रफ्तार बाइक को संभाल नहीं पाए और सड़क पर गिर गए। 

हादसे में शुबाना बुरी तरह से घायल हो गई और परिवार के लोग उसे लेकर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पहुंचे। तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने बाइक सवारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि संकरी गली में बाइक सवार काफी तेज गति से जा रहे थे और बच्ची के सामने आने पर वह संभल नहीं पाए। उनकी लापरवाही और तेज बाइक चलाने के कारण यह हादसा हुआ है और बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें