फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलखो-अतीत मोड़ तक सड़क बदहाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
Sealkho-the road till the past turn is bad, passersby upset
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल में सीलखो गांव से अतीत मोड़ तक सड़क की हालत बदहाल है। इस कारण वाहन चालकों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लगभग 8 किलोमीटर इस सड़क का निर्माण 3 साल पहले ही किया गया था। सड़क के साथ लगने वाले गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि यहां से अवैध खनन से भरे डंपर और भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिनके कारण सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण अरशद अख्तर, इरफान ठेकेदार, अरशद, आकिब, शाहिद और हंसराज आदि लोगों ने बताया कि इस सड़क के साथ लगने वाले गांव गुरनावट, रानयाकि, कांगरका, मंडारका, मशीत, चीलावली और सीलखो आदि के ग्रामीणों का यहां से हर रोज आवागमन होता है। जगह-जगह टूटी सड़क होने के कारण यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में इस सड़क का निर्माण हुआ था तो उन्हें लगा था कि भिवाड़ी, नूंह सहित आसपास हर रोज आवागमन करने वाले नौकरीपेशा लोग व स्कूली बच्चों आदि को सुविधा होगी। ग्रामीणों के मुताबिक, रात के समय अवैध खनन के पत्थरों से भरे बड़े वाहनों का बड़ी संख्या में आवागमन रहता है। इन पर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई लगाम नहीं है। इन्हीं के गुजरने के कारण यह सड़क 3 साल में ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं आरोप है कि सड़क की देखरेख करने में लोक निर्माण विभाग भी पूरी तरह लापरवाही बरत रहा है। विभागीय अधिकारियों को कई बार क्षतिग्रस्त और जर्जर सड़क से संबंधित अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाए।
लोक निर्माण विभाग के जेई आरिफ खान का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने बताया कि 8 किलोमीटर लंबी सड़क का वर्ष 2018 में तकरीबन 5 करोड़ रुपये की लागत से राजवीर कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण कराया गया था। संबंधित कंपनी के ठेकेदार का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के दिशा निर्देशों के मुताबिक, सड़क निर्माण हुआ था। लेकिन, अपेक्षा से ज्यादा और भारी वाहन यहां से गुजरते हैं। इस कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तावडू उपमंडल में जफराबाद मोड़ से चाहल्का को जाने वाली सड़क, एयरफोर्स स्टेशन मोहम्मदपुर अहीर से एन एच पचगांव डिफेंस रोड, सोहना पहाड़ से भिवाड़ी बैरियर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 919 सहित आदि सड़कें जर्जर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें