फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: संयुक्त किसान मोर्चा अब 15 नहीं 16 अक्तूबर को जलाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह के पुतले

Thu, 14 Oct 2021 05:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

एसकेएम ने धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचने से जुड़े बयान आने के बाद यह फैसला लिया। गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी गिरफ्तारी न होने से किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन
किसान एकता मोर्चा। - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं के पुतले जलाने के तय तिथि में बदलाव कर दिया है। एसकेएम अब 15 अक्तूबर की जगह 16 को पुतला दहन करेंगे। 

विज्ञापन




भाकियू किसान यूनियन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के अनुसार, 15 तारीख को होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम अब एक दिन बाद 16 को किया जाएगा। एसकेएम ने धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचने से जुड़े बयान आने के बाद यह फैसला लिया। गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी गिरफ्तारी न होने से किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन


26 को होगा किसान महापंचायत
एसकेएम ने 10 अक्तूबर को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया से एलान किया था कि 15 को पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला दहन करेंगे। साथ ही 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत और 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का एलान किया था। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सीमाओं पर महीनों से चल रहे कृषि कानूनों के विरोध के दौरान लगभग 750 किसानों की मौत पर संसद में एक बार दुख व्यक्त करना चाहिए।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को रेल रोको
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा था कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे। लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्तूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्तूबर को किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। एसकेएम ने पुतला दहन कार्यक्रम को 15 की जगह अब 16 अक्तूबर को करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें