फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गुस्सा, युवकों ने की महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी के बाहर शुक्रवार को बाइक से कार टच हो गई। इस पर कार सवार महिला और बाइक सवार बुजुर्ग के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बुजुर्ग ने बेटों को मौके पर बुला लिया। युवकों ने आकर महिला की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने लोहे की रॉड से लोगों पर वार कर दिया। मौका मिलते ही वह फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान पर्थला निवासी विकास और अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी निवासी महिला कार से कहीं जा रही थी। सोसाइटी से कुछ ही दूरी पर एक बुजुर्ग बुलेट से जा रहा था। वहीं बाइक कार से टच हो गई। इस बात पर बुजुर्ग और महिला में विवाद हो गया। इस बात की सूचना बुजुर्ग ने बेटों को दे दी। दोनों बेटे मौके पर पहुंचे और महिला से अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। महिला ने शोर मचाया तो सोसाइटी से कुछ लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इस बीच मौका मिलते ही वह फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की ओर से दो युवकों के खिलाफ शिकायत दी। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच पड़ताल करके दो आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें