फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: नौ जुलाई से गूंजेगी शहनाइयों की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संशोधित: नौ जुलाई से गूंजेगी शहनाइयां, 15 तक शुभ मुहूर्त
- विवाह के लिए सिर्फ 6 दिन ही मिलेंगे, 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी से फिर बंद हो जाएंगे सहालग मुहूर्त

संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। दो माह से भी ज्यादा अंतराल के बाद अब नौ जुलाई से एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देंगी। लेकिन, जुलाई में भी विवाह के लिए सिर्फ 6 दिन ही मिलेंगे। इसके बाद 17 जुलाई से देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लग जाएगा। फिर देव उठनी एकादशी के बाद नवंबर में ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई महीने में विवाहों के शुभ मुहूर्त होने से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ज्यादातर मैरिज गार्डन, शादी हॉल की बुकिंग हो चुकी है। वहीं बैंड, बग्गी की भी बुकिंग तेजी से चल रही है और अधिकतर बुकिंग हो चुकी हैं।
जुलाई में जिले में लगभग 3000 से 4000 शादियां हैं। पंडित सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि 9 से 15 जुलाई तक केवल 6 लगन हैं। 9 और 11 जुलाई को रात दिन दोनों समय विवाह का शुभ मुहूर्त है, जबकि 13 जुलाई को दिन में और 14 को रात में शुभ मुहूर्त है। 15 जुलाई को दिन और रात दोनों समय विवाह का मुहूर्त है। उन्होंने बताया कि जुलाई में 9, 11, 12, 13, 14, 15 को ही शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


चार से पांच बुकिंग जुलाई में
सेक्टर-5 स्थित हरौला के बैंड संचालक सावन सिसौदिया का कहना हैं कि इस साल शादी का सीजन अभी तक फीका ही रहा है। इससे कारोबार को भी घाटा हुआ है। मई व जून में सहालग नहीं था। वहीं, जुलाई में कम ही शुभ मुहूर्त हैं। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 500 से अधिक बैंड हैं। जुलाई माह में सभी के पास चार से पांच बुकिंग हैं। जहां पहले एक दिन में दो से तीन बुकिंग होती थी अब इतनी पूरे सीजन में हो रही हैं। इससे कारोबार में घाटा भी हो रहा है।


बाजारों में बढ़ी रौनक

जुलाई में सहालग होने से बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है। ज्वैलरी, कपड़े, बर्तन, किराना, ब्यूटी पार्लर समेत पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। सेक्टर-18 स्थित कपड़ा शोरूम संचालक प्रियांश अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो इस माह शादी की कम ही तारीख हैं, लेकिन सहालग होने से चहलपहल बढ़ जाती है। शादियों के लिए लोग खरीदारी करने के लिए जून के आखिरी सप्ताह से आ रहे हैं। वहीं जुलाई में इनकी संख्या और भी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

सहालग से होगा अच्छा व्यापार

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन का कहना हैं कि मौसम अच्छा होने के साथ इस माह में सहालग होने के कारण कपड़ों से लेकर ज्वैलरी व अन्य सामान के कारोबार में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इस माह में सहालग होने से बाजारों में रौनक बढ़ी हैं वहीं कारोबार भी अच्छा जा रहा है। सोने, चांदी की कीमतों में उछाल आया है, लेकिन सहालग में इसका भी कारोबार अच्छा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें