फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बारिश में गिरे दो मकान, दो गोवंश घायल

Sat, 06 Jul 2024 07:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में गिरे दो मकान, दो गोवंश घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली। बारिश में शनिवार को कस्बा के गांव उम्मेदपुर में एक मकान धराशाही होकर दूसरे मकान पर गिर गया। कुछ ही देर में दोनों मकान मलबे में तब्दील हो गए। मलबा में दबकर दो गोवंश जख्मी हो गए।
विज्ञापन

जिले में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी तेज तो कभी धीमी गति से होने वाली बारिश कहीं राहत तो कहीं लोगों के मुसीबत बन रही है। शनिवार की दोपहर गांव उम्मेदपुर निवासी खुशीराम का दो मंजिला मकान बारिश में पड़ोसी राम मोहन के मकान पर पलट गया। कुछ ही देर में दोनों मकान ढह गए। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। दो मकान गिरने की घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मलबे के नीचे दबकर दो गायें घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें