फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस लगाने की जिद पर अड़े 50 बाइकर्स को लौटाया

विज्ञापन
बॉर्डर पर पहुंचे बाइकर्स। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने दिल्ली से आए 50 से अधिक बाइकर्स को ट्रैफिक पुलिस ने रविवार तड़के बॉर्डर पर ही रोक दिया। बाइकर्स एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए जिद पर अडे़ तो पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद सभी लौट गए। ज्यादातर युवा 25 लाख रुपये तक की बाइक लेकर रेस लगाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि दो माह से ट्रैफिक पुलिस हर रविवार को कालिंदी कुंज, डीएनडी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर और जीरो प्वाइंट पर तड़के ही तैनात हो जाती है। सुुबह 6 बजे करीब 12 बाइकर्स चिल्ला बॉर्डर पर आए तो ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कुछ ही देर में 35 से 40 युवा और आ गए। पुलिस ने रोका तो बाइकर्स दबाव बनाकर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने की जिद करने लगे। पुलिसकर्मियों ने बाइकर्स को चेतावनी दी कि यदि वह नोएडा की सीमा में प्रवेश करते हैं तो चालान करते हुए बाइक जब्त की जाएंगी। इसके बाद सभी दिल्ली लौट गए।
नंबर के आधार पर पुलिस बाइकर्स के घर भेजेगी नोटिस
ट्रैफिक पुलिस ने सात सप्ताह में 200 से अधिक बाइकर्स का डाटा सुरक्षित किया है। यह सभी रेस लगाने के लिए नोएडा की सीमा में आए थे। अब इन सभी के घर पर नोटिस भेजा जाएगा। इससे परिवार के लोगों को इनकी गतिविधियों के बारे में पता चलेगा और शायद वह इन्हें रेस लगाने से रोक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें