ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते ग्रेटर नोएडा स्थिक अंसल गोल्फ लिंक -
अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के निवासियों ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर नाराजगी जताई। निवासियों का आरोप है कि रखरखाव शुल्क जमा करने के बावजूद सोसाइटी में अब तक जरूरी विकास कार्य पूरे नहीं किए गए हैं। इससे रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि करीब 28 महीने पहले उन्होंने अपने भूखंडों के रखरखाव से जुड़ी पूरी राशि प्राधिकरण के खाते में जमा कर दी थी। इसके बावजूद सड़क, सफाई, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई काम अब तक सोसाइटी में अधूरे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया जाएगा।