फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अतिक्रमण, जाम और जलभराव की समस्या से परेशान हैं निवासी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सम
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसाइटी निवासी बोले, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अतिक्रमण, जाम, जलभराव, खुले नाले, ग्रीन बेल्ट में अव्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन और खेल सुविधाओं से ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसाइटी निवासी परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में सोसाइटी में निवासियों इन मुद्दों समेत अन्य समस्याओं की जानकारी दी।


निवासियों ने बताया कि एक मूर्ति से ग्रीन आर्क सोसाइटी तक आने वाली सड़क के दोनों ओर ठेले और रेहड़ी लगने से सड़क संकरी हो जाती है। इसके अलावा सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने भी अतिक्रमण होने से रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। यही नहीं आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों को वहां से आने-जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

संवाद के दौरान लोगों ने ग्रीन बेल्ट में असामाजिक तत्वों की ओर से शराब पीने की शिकायत भी उठाई। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है और महिलाओं व बच्चों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। लावारिस पशु सोसाइटी परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं।

खेल मैदान और सार्वजनिक परिवहन का अभाव
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में बच्चों और युवाओं के लिए कोई खेल मैदान या स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नहीं है। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध नहीं होने से लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। बस संचालित होने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान सोसाइटी के मुख्य गेट के सामने सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। वहीं सोसाइटी के पास बने खुले नाले दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। निवासियों ने नालों को ढकने और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुधारे प्रशासन

सोसाइटी के बाहर सड़क किनारे ठेले लगने से रोज जाम लगता है। प्रशासन को सुधार करना चाहिए। - नवीन त्रिवेदी
सोसाइटी के बाहर पानी भर जाता है। नालों की सफाई नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। - नमित रंजन


सार्वजनिक परिवहन के तौर पर बसों का संचालन किया गया, लेकिन बस कब आती है यह पता ही नहीं हैं। -चित्रित जैन

खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। कूड़ा निस्तारण नहीं हो रहा है। -किसलय कृष्णवंशी

अवैध कट होने के कारण सुरक्षा खतरे में है। सोसाइटी के सामने का अवैध कट तत्काल बंद किया जाना चाहिए। - शैलेश कुमार जैन

पार्कों की स्थिति सोसाइटी के बाहर बेहद खराब है उन्हें सही कराया जाना चाहिए। - संजीव आर्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें