ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में बिहार की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करण पासवान नाम के युवक से उसकी करीब एक साल से दोस्ती थी। साइट-5 आने के बाद से आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा, फोन पर गाली-गलौज और उसका पीछा करता है एवं नए-नए नंबरों से कॉल कर परेशान करता है। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो