फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से मांग पूरी कराने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। रविवार को वोकेशनल टीचर एसोसिएशन हरियाणा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र लडान की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक कुंवर संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान वोकेशनल टीचर ने खून से पत्र लिख विधायक से उनकी मांगे पूरी कराने की गुहार लगाई। टीचर्स की मांगों को लेकर विधायक ने भी उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर एसोसिएशन हरियाणा मेवात के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के वोकेशनल टीचर अपनी मांगों को लेकर 25 अक्तूबर से पंचकूला के सेक्टर-5 में धरने पर बैठे हुए हैं। वोकेशनल टीचर 3 सूत्री मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को आंदोलन का 42वां दिन है । उनकी मांग हैं कि वोकेशनल टीचरों को शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर कार्यरत 157 वोकेशनल टीचर्स की तरह समाहित किया जाए, उनके के समान ही वेतन अन्य नियमों को लागू किया जाए।
उन्होंने बताया कि 2278 वोकेशनल टीचर्स को मात्र 23241 रुपये वेतन के दिए जाते हैं। वहीं 157 वोकेशनल टीचर्स को 48112 रुपये दिए जाते हैं। समान काम समान योग्यता और समान पद होने के बाद भी वेतन में भारी असमानता है। उन्होंने सरकार पर अनदेखी और लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वोकेशनल टीचर्स पर 25 अक्तूबर को पंचकूला में सरकार तथा प्रशासन के द्वारा लाठीचार्ज किया गया था जिसमें भारी संख्या में वोकेशनल टीचर्स घायल हुए थे और उन पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। वोकेशनल टीचर्स की सरकार तथा शिक्षा विभाग के साथ 12 दौर की वार्ता हो चुकी है। 12वें दौर की वार्ता में 25 नवंबर 2021 को 3 दिन के महा आंदोलन में शिक्षा विभाग के साथ वोकेशनल टीचर्स की सहमति बन गई थी। लेकिन सरकार ने अपने पैर वापस खींच लिए और प्रस्ताव को खारिज कर दिया। जिसको लेकर पूरे हरियाणा के 2278 वोकेशनल टीचर्स में भारी रोष है तथा सत्ता पक्ष के विधायकों और सांसदों को वोकेशनल टीचर अपने रक्त से पत्र लिखकर अपनी मांग पत्र सौंप रहे हैं। इस दौरान जिला उपप्रधान सपना, जिला महिला प्रधान यशोदा, फरीदाबाद जॉन सह प्रभारी रजत, जिला कोषाध्यक्ष कामिल खान, ब्लॉक तावडू प्रधान मोहित, ब्लॉक नूंह प्रधान असगर हुसैन, फिरोजपुर झिरका ब्लॉक प्रधान रमेश, अन्नू, संजू मजोका, अंकित शर्मा, जोगिंदर कल्याण, प्रदीप, मोहम्मद शाहिद आदि वोकेशनल टीचर्स उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोऱ् विधायक कुंवर संजय सिंह को मांग पत्र सोते हुए वोकेशनल टीचर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें