फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए याचिका पर जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने डेंगू की रोकथाम के लिए दायर याचिका पर दिल्ली सरकार और उत्तरी दिल्ली नगर निगम से जवाब मांगा है। याचिका में डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराने और लारवा की जांच के लिए निरीक्षण टीमें बनाने और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने नोटिस जारी करते हुए संबंधित प्राधिकारियों को स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई 18 अगस्त तय की है।
मॉडल टाउन निवासी याची डेंगू से पीड़ित है, उसने कहा कि पूरी तरह उनका इलाका डेंगू से बुरी तरह प्रभावित है। डेंगू पर रोकथाम में अधिकारियों की नाकामी के कारण रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं और अस्पतालों में बेड तेजी से भर रहे हैं।
विज्ञापन

याची अनन्या कुमार ने उनके इलाके में डेंगू की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने और इलाके में फॉगिंग कराने, घर-घर जागरूकता अभियान चलाने, निरीक्षण टीमें बनाने, जुर्माना लगाने और डेंगू हेल्पलाइन बनाने का निर्देश अधिकारियों को देने का आग्रह किया है।
दिल्ली सरकार के वकील अनुल अग्रवल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारी पहले से ही जरूरी कदम उठा रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि याची डर के साये में जी रही है कि उसके परिवार के बच्चों और बुजुर्गों को भी डेंगू हो सकता है जो उनकी उम्र में घातक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें