फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजेंद्र हुड्डा के खिलाफ जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

विज्ञापन
बिजेंद्र हुड्डा।
विज्ञापन
बिजेंद्र हुड्डा के खिलाफ जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े में मेरठ ईओडब्ल्यू की टीम ने कुछ ऐसे नामों को उजागर किया है, जो अब तक सामने नहीं आए थे। निवेशक, लगातार फर्जीवाड़े की करोड़ों की रकम को विदेश में निवेश करने की जानकारी दे रहे थे। अब ईओडब्ल्यू ने खुलासा किया है कि इस काम में संजय भाटी का सहयोग बिजेंद्र हुड्डा नाम का मेरठ निवासी आरोपी कर रहा था। ईओडब्ल्यू, बिजेंद्र को संजय भाटी के बाद फर्जीवाड़े का दूसरा सबसे बड़ा मास्टर माइंड बता रही है। आरोपी के विदेश में छुपे होने की जानकारी मिलने पर ईओडब्ल्यू ने उसकी तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
पूर्व में बाइक बोट फर्जीवाड़े की जांच के दौरान तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने जानकारी दी थी कि निवेशकों की रकम को आरोपियों ने विदेश में भी निवेश किया है। श्रीलंका, भूटान, मलेशिया, कनाडा, थाइलैंड आदि देशों में होटल-रिसोर्ट आदि का कारोबार शुरू करने के बारे में बताया था। लेकिन विदेश में रकम किस तरह से पहुंचाई गई और कौन व्यक्ति वहां कारोबार संभाल रहा है, इसका खुलासा नहीं हो पाया था। नोबल बैंक के सीईओ की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू ने जानकारी दी है कि बिजेंद्र हुड्डा के जरिए ही संजय भाटी और सीईओ की पहचान हुई थी। टीम ने हुड्डा का नाम केस में शामिल कर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करा लिए हैं। वहीं, आरोपी के लंबे समय से विदेश में छुपे होने की जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी के पासपोर्ट आदि के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह है रेड कॉर्नर नोटिस
रेड कॉर्नर नोटिस किसी व्यक्ति को तलाशने व अपराधियों का पता लगाने के लिए जारी किया जाता है। यह नोटिस इंटरपोल की मदद से अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, अरबी समेत आठ भाषाओं में जारी किया जाता है। यह गिरफ्तारी वारंट नहीं होता लेकिन इसकी मदद से संबंधित व्यक्ति और अपराधी को तलाश करने में मदद मिलती है। यह नोटिस जारी होने के बाद यदि आरोपी किसी भी देश में हवाई यात्रा करता है, तो उसका आसानी से पता लग जाता है।
विज्ञापन

बिजेंद्र हुड्डा बाइक बोट फर्जीवाड़े का बड़ा मास्टर माइंड है। फर्जीवाड़े की रकम को विदेश में निवेश करने में बिजेंद्र हुड्डा का ही नाम सामने आया है। आरोपी विदेश में छुपा है, उसकी तलाश व प्रत्यारोपण के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। आरोपी पर शिकंजा कसने को हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
- रामसुरेश यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें