फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर को फंसाने के सडयंत्र का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर को फंसाने के षडयंत्र का खुलासा
विज्ञापन

पिनगवां (संवाद)। खंड के गांव तेड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर को झुठा फंसाने के षडयंत्र का खुलासा हुआ है। इस षडयंत्र में आधा दर्जन लोग शामिल हैं। मैनेजर ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। षडयंत्र का खुलासा, खुद आरोपियों द्वारा बैक की वीडियो बनाकर मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी शिकायत के बाद हुआ है। आरोपियों के षडयंत्र का खुलासा एसबीआई में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। बैंक मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि तेड़ गांव निवासी अख्तर के मकान में बैंक को करीब 10 साल की लीज पर ले रखा है। जब से सरकार ने पशुपालकों को बिना किसी गारंटी के एक लाख 80 हजार रूपये तक का लोन मात्र तीन प्रतिशत पर देना शुरू किया है तभी से मकान मालिक उससे अपनी और अपने रिश्तेदारों की गलत फाइलें पास करवाने का दवाब बनाता आ रहा है। उसने गलत काम करने से जब मना कर दिया तो मकान मालिक अख्तर व उसकी पत्नी ने कुछ युवकों के साथ मिली भगत करके बड़ा षडयंत्र रच दिया। आरोपियों ने बैंक में शराब पीने और मीट खाने की बनाई गई फर्जी वीडियो को उच्च अधिकारियों को भेजकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि जिस दिन वीडियो बनाई गई है उस दिन वह गांव की शादी में कन्यादान करने गया था। आरोपियों ने कहीं बाहर से खाली शराब की बोतल लाकर बैंक में रखकर वीडियो बनाई थी जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मैनेजर ने बताया कि इस बारे उसने अपने उच्च अधिकारियों की शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें