फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुष्कर्म पीड़िता की अधिवक्ता ने अभिनेता उत्तर कुमार पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार और उनकी समर्थक के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता की महिला अधिवक्ता ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता का आरोप है कि उसे उत्तर कुमार और उनके समर्थकों से जान का खतरा है। आठ नवंबर को उत्तर कुमार की एक समर्थक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड की। इसमें अधिवक्ता और उनकी छह वर्षीय बेटी के लिए अपशब्द कहे हैं।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अधिवक्ता का कहना है कि उसकी सशक्त पैरवी के बाद आरोपी उत्तर कुमार को जेल जाना पड़ा था। आरोप है कि अब उत्तर कुमार के समर्थक उन्हें कॉल कर मुकदमा वापस न कराने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करते हैं और हत्या की धमकी देते हैं।
अधिवक्ता का आरोप है कि उत्तर कुमार की एक समर्थक सोनम जैन ने सोशल मीडिया पर आठ नवंबर को एक वीडियो अपलोड की है। वीडियो में सोनम जैन ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनका नाम लिया और गाली-गलौज की व चरित्र पर टिप्पणियां कीं। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने उनकी छह वर्षीय बेटी के बारे में भी अपशब्द कहे। साथ ही महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फिल्म निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार व उनकी समर्थक सोनम जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें