फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramcharitmanas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत सपा नेता नवीन दुबे ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Tue, 31 Jan 2023 01:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

उन्होंने बताया कि उनके इस्तीफे के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी सपा से अपना इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
नवीन दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता नवीन दुबे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की सक्रिय सदस्यता, सामान्य सदस्यता सभी का त्याग कर दिया है। इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस तरह की टिप्पणी रामचरितमानस व प्रभु श्रीराम पर की हैं, रामचरितमानस की प्रतियां जलाईं, उसके विपरीत सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बाहर करने के बजाए पार्टी का  महासचिव बना दिया। इससे स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी में श्रीराम का अनादर करने वालों का सम्मान है। उन्होंने बताया कि उनके इस्तीफे के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी सपा से अपना इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें