फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों के बीच पहुंचे राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
-समस्याएं सुनने के बाद फावड़ा उठाकर सीमेंट मिलाया और दीवार की चिनाई भी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा में नेेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अचानक जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की समस्याएं सुनने के बाद उनके साथ काम भी किया। उन्होंने अचानक फावड़ा उठाकर सीमेंट मिलाया और दीवार की चिनाई भी की। उन्होंने राहुल गांधी लेबर चौक और एक निर्माण स्थल पर कुछ मजदूरों से बातचीत की।
राहुल गांधी ने करीब एक घंटे तक रेहड़ी-पटरी वालों व मजदूरों से उनके जीवन की कठिनाइयों और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को लेकर बात की। साथ ही मजदूरों को समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया। राहुल गांधी ने उनसे सामान लाने वाले स्थान और उसका उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने दिनचर्या व घरों की स्थिति के बारे में मालूम किया। राहुल गांधी को अपने बीच देखकर ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी के उनके साथ जमीन पर बैठकर बात व काम करने पर वह काफी खुश दिखे। उन्हें लगा कि आखिर उनकी कोई तो सुध लेने आया है। उन्होंने काफी उत्सुक होकर कांग्रेस नेता को अपनी परेेशानियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में मजदूरों पर विशेष ध्यान देनेे का वादा किया था। राहुल गांधी कई माह पहले करोल बाग में अचानक मजदूरों, कामगारों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मैकेनिक के साथ काम किया था और उनसे बातचीत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें