फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब निजी कंपनियों से कामकाज के तौर-तरीके सीखेंगे पीवीवीएनएल के इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनियों से कामकाज गुर सीखेंगे पीवीवीएनएल के इंजीनियर
विज्ञापन

- निगम के अभियंताओं को विभिन्न चरणों में किया जाएगा प्रशिक्षित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) के इंजीनियर निजी कंपनियों से कामकाज करने के तौर-तरीके सीखेंगे। उपभोक्ताओं को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निजी कंपनियों में भेजकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से इंजीनियरों के नाम मांगे गए हैं। इन्हें दो-दो सप्ताह का प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में दिया जाएगा। इसमें सहायक इंजीनियरों से लेकर अधीक्षण अभियंता तक को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत निगम अपने कामकाज के तौर तरीकों में तेजी से बदलाव करने का प्रयास कर रहा है। उपभोक्ताओं का केवाईसी कराने के बाद, बिलिंग, नए कनेक्शन के लिए आवेदन, बिल जनरेट करने का अधिकार समेत अन्य जरूरी कामकाज को पूरा करने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का प्रयोग तेजी से किया जा रहा है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन का कहना है कि प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों को बेहतर कामकाज के तौर तरीकों के बारे में प्रशिक्षण देने का फैसला किया गया है। इसके लिए टाटा पावर, टोरेंट पावर, रिलायंस पावर, नोएडा पावर कंपनी व अडानी पावर को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इससे निगम के कामकाज को तेजी से निपटाने में मदद मिलेगी। उपभोक्ताओं को कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। वह अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन करेंगे, जिसका निस्तारण तय समयावधि में कर दिया जाएगा। इससे निगम और उपभोक्ताओं की परेशानी भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें