फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ढाबा संचालक के बेटे के अगवा होने पर थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा संचालक के बेटे के अगवा होने पर थाना घेरा
विज्ञापन


तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं परिवार की बेचैनी बढ़ रही, ग्रामीणों में आक्रोश

बुधवार दोपहर ऐच्छर स्थित ढाबे से 15 वर्षीय छात्र को किया गया था अगवा

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र के ऐच्छर से अगवा ढाबा संचालक के बेटे कुनाल (15) का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों और पीड़ितों ने बीटा-दो कोतवाली का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बच्चे को नहीं खोजा गया तो कोतवाली पर भूख हड़ताल की जाएगी। उधर, परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कुनाल को ढूंढ लिया जाएगा।
भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों और पीड़ितों ने कोतवाली पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गीता ने कहा कि मामले में पुलिस ढिलाई बरत रही है। वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस गाड़ी का पता नहीं लगा पाई है। मौके पर पहुंचे एडीसीपी अशोक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि जल्द ही नाबालिग को सकुशल खोज लिया जाएगा। रबूपुरा के गांव मियाना निवासी भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार का ऐच्छर में सीएनजी फिलिंग पंप के पास शिवा ढाबा है। बुधवार दोपहर ढाबे से कार सवार कुछ लोगों ने उनके बेटे कुनाल को अगवा कर लिया था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है लेकिन सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बच्चे को अगवा कर ले जाते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा
दनकौर (संवाद)। परसौल गांव में आठ वर्षीय बच्चे गगनदीप को अगवा कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। मूलरूप से झारखंड निवासी श्रमिक सोहित ने शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की रात उसका बेटा गगनदीप घर के बाहर खेल रहा था। तभी स्कूटी सवार युवक उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। बेटे के रोने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें