फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने खराब कीं 100 करोड़ रुपये से बनीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। सरकार द्वारा हर घर को नल से जल दिए जाने वाली चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना एक ओर जहां ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी हुई हे, वहीं जनस्वास्थ्य विभाग से जिले की करीब सौं करोड़ रुपये की सड़कों को खराब कर दिया है। 300 से अधिक गांवों के पक्के रास्तों को पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दिया गया, लेकिन उनको पूरा नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे।
विज्ञापन

गांव बूबलहेडी निवासी हाकम ने बताया कि उनके सीसी रास्ते को खोदकर पाइप लाइन दबाकर नल तो लगा दिए, लेकिन नलों में न तो पानी आया और न ही रास्तों को ठीक किया गया है। गांव नाेंटकी निवासी मुबारिक खान का कहना है कि उनके गांव में रास्तों को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे गांव में कीचड़ बन गई है। वहीं जगालगढ़ निवासी इनाम का कहना है कि उनके गांव में इंटरलॉकिंग रास्तों को जनस्वास्थ्य विभाग ने खोद दिया है। खालिद चहालका, तौसीफ बीसरू, मकसूद का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ठेकेदार रास्तों को ठीक नहीं करा रहे है।
इन गांवों में है ज्यादा परेशानी
बूबलहेड़ी, नोटकी, पिपरौली, जाख, जमालगढ़, टूंडलाका, सिदरावट, चहालका, कोलगांव, सिरौली, हींगनपुर, बिछौर, कुलताजपुर, जगराली, तिरवाड़ा, षिकरावा, कैराका, मुलथान, सिंगार, नाईनंगला, गोहेता हाजीपुर, अहमदबास, पाडला, ष्षाहपुर नंगली, टांई, नंगला-जमालगढ़, नांगल मुबारिकपुर, माहौली, कालरपुरी, धुलावट, रहपुआ, जाडौली आदि गांवों में ज्यादा परेशानी है।
विज्ञापन

गिना मंजूरी खोद दी सड़कें
पिनगवां से अकबरपुर, अकबरपुर से गंगवानी, पिनगवां से श्किरावा, मामलीका से बादली, पुन्हाना-तिरवाड़ा रोड और औथा से सुलतानपुर (काटपुरी) सहित एक दर्जन अधिक सड़कों को खोदा गया है, जिनकी लोकनिर्माण विभाग से काई मंजूरी भी नहीं ली गई है।
वर्जन-
जल जीवन मिशन योजना के तहत तो रास्ते और सड़के खोदी गई हैं। इसकी जानकारी है। सभी को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। - संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग पुन्हाना
सैंकड़ों पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने को लेकर रास्ते खोदे गए हैं और उनको ठीक नहीं किया गया है। सभी गांवों की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। रास्तों को ठीक कराने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लिखा जाएगा। - राकेश कुमार मोर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें