फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मंत्री पहुंचे पुन्हाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। प्रदेश के कैबिनेट बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला मंगलवार को नूंह जिला के कारगिल शहीद सूबेदार नसरुद्दीन के गांव हींगनपुर पहुंचे। मंत्री का ढोल नगाड़ों, फूलमालाओं और पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा हिंदुस्तान का मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि ईरान, इराक, अफगानिस्तान आदि देशों में भी मुस्लिम सुरक्षित नहीं है। हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेवात एक अमन पसंद इलाका है। मेवात से उनका पुराना लगाव है। वह ताऊ देवीलाल के आदेश पर अक्सर मेवात आते रहे हैं। उन्होंने गाँव के लोगों की अधिकांश मांगों को 15 दिन में पूरा करने का भरोसा दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जल्दी ही पिनगवां में 220 केवीए का पावर हाउस बनने जा रहा है। और पीर फकीरओ बड़े गांव दादा शाह चोखा में जरूरत पड़ी तो 33 केवी केवीए का पॉवर सब सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बिजली के मामले में गुजरात के बाद हरियाणा दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6800 गांव में से 5485 गांव को जगमग योजना से जोड़ दिया गया है एक साल के अंदर सभी गांव को भी जगमग योजना से जोड़ दिया जाएगा। प्रदेश में 18 फीसदी लाइनलॉस था जो घटकर 13 फीसदी रह गया है और अप्रैल तक यह है मात्र 12 फीसदी रह जाने से प्रदेश को करीब 2000 करोड़ रुपये का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि उनका सोलर बिजली का 15 मेगावाट का टारगेट था लेकिन उन्होंने 40 मेगावाट सोलर लाइट टारगेट से ज्यादा पूरा कर लिया है। स्वागत समारोह का आयोजन समाजसेवी तौफीक हिंगनपुर ने किया। इस मौके पर मंत्री के बेटे गगनदीप चौटाला, सुबराती खान, इसराइल पूर्व चेयरमैन, हुक्कड़, सहूद पूर्व मैनेजर, एडवोकेट गुलाम नबी आजाद सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे।
24 घंटे बिजली देने के लिए प्रयासरत मनोहर सरकार
नूंह। हरियाणा सरकार में बिजली व जेलमंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार प्रदेश में हर जगह 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रयासरत है हरियाणा सरकार की जगमग योजना हर गांव में हर घर में पहुंच रही है जल्दी इस योजना को पूरी तरह अमलीजामा पहुंचा कर प्रदेश के लोगों को ज्यादा से ज्यादा बिजली देने का प्रयास किया जाएगा। मंगलवार को प्रदेश के बिजली और जेलमंत्री रणजीत सिंह चौटाला का नूंह पहुंचने पर निजामपुर के पूर्व सरपंच चौधरी खुर्शीद अहमद ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ फूलमालाओं से पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हाजी सुबराती खुर्शीद पूर्व सरपंच निजामपुर, जमशेद खान, साहुन एडवोकेट, वाजिद, नसीम खान, शौकत खान, ताहिर हुसैन, तौफीक, तैयब हुसैन, माकूल खान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें