फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती से व्यापार हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के व्यापारी बोले- सड़कें खराब हैं, जलभराव का समाधान नहीं हो रहा, पिंक टॉयलेट पर हमेशा बंद रहता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कस्बे के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को संवाद कार्यक्रम में कहा कि अघोषित बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा है। इनवर्टर बैठ जाते हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, रबूपुरा, खुर्जा और बुलंदशहर के लिए परिवहन की व्यवस्था न होने से सामान लाने में दिक्कत होती है। गौरतलब है कि बाजार में कपड़ों, ऑटो पार्ट्स, कृषक उपयोग, खाद, खाद्य पदार्थ समेत अन्य वस्तुओं की दुकानें हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि दिन में चार से पांच घंटे बिजली कटौती होती है। ऐसे में खाने-पीने की चीजें गर्मी की वजह से खराब हो जाती है। इससे उन्हें घाटा उठाना पड़ता है। कस्बे की सड़कें लंबे समय से खराब हैं। 20 वर्ष से क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत है। बाजार में पिंक शौचालय बना है लेकिन उस पर ताला लटका रहता है। बारिश में जलभराव होता है।
विज्ञापन

-
सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था न होने से सामान लाने में दिक्कत होती है। -भूपेंद्र शर्मा
रोजाना चार से पांच घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे हमें नुकसान हो रहा है। -मोहित योगी
मुख्य रोड पर जलभराव है। शिकायत के बाद भी अधिकारी समाधान नहीं कर रहे। -सुधीर कुमार
बाजार में पिंक टॉयलेट पर ताला लटकता रहता है। क्या यह सिर्फ दिखाने के लिए है। -लक्ष्मण सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें