फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली आपूर्ति बंद होने पर नहीं मिला पावर बैकअप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी का मामला, निवासियों ने पुलिस को एओए के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन

- निवासियों ने एओए पर लगाया रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के निवासियों ने रविवार रात जनरेटर से पावर बैकअप नहीं देने पर जमकर हंगामा किया। निवासियों ने एओए पर रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। निवासियों के मुताबिक करीब छह माह से इसी तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को शांत कराया। निवासियों ने एओए के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

निवासियों के मुताबिक सोसाइटी में 14-14 मंजिल के 19 टावर हैं। जिसमें करीब एक हजार परिवार रहते है। आरोप है कि आए दिन रात में बिजली कटौती हो रही है। बिजली कटने के बाद पावर बैकअप नहीं दिया जा रहा है। रविवार रात भी करीब 11:30 बजे ग्रिड की आपूर्ति बंद हो गई। जिसके बाद जनरेटर से पावर बैकअप शुरू नहीं किया। कुछ देर इंतजार करने के बाद सैकड़ों निवासी मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचे। वहां जनरेटर शुरू करने की मांग की तो पता चला कि डीजल नहीं हैं। आरोप है कि कभी डीजल तो कभी ऑपरेटर नहीं होने का कारण बताया जाता है। इस बात से गुस्साएं निवासियों ने जमकर हंगामा कर एओए के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और निवासियों को शांत कराया। निवासियों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी आदि की समस्याएं हैं। दो रुपये प्रति स्क्वायर फीट मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। पुलिस ने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन



एओए अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, निवासी करेंगें इंतजार
- आम्रपाली गोल्फ होम्स व किंग्सवुड्स सोसाइटी में विवाद का मामला

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स व किंग्सवुड्स सोसाइटी की अस्थायी एओए के अध्यक्ष ने कोर्ट रिसीवर कार्यालय में अपना इस्तीफा भेज दिया है। एओए अध्यक्ष ने सोसाइटी के निवासियों को व्हाट्सएप ग्रुप पर इसकी जानकारी दी है। निवासी कोर्ट रिसीवर कार्यालय से इस्तीफा स्वीकार होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोसाइटी में एओए और सोसाइटी निवासियों के बीच विवाद चल रहा है। निवासी अस्थायी एओए पर काम नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। रविवार को जीबीएम की बैठक में भी एओए को हटाने की मांग करने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही सोसाइटी के गेट पर खरीदार व निवासी और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। सुरक्षाकर्मियों की हाथपाई में तीन निवासियों को चोटें भी आई। उसके बाद बैठक में किसी ने एओए अध्यक्ष के ऊपर स्याही फेंक दी। जिस पर एओए अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन निवासी एओए अध्यक्ष से इस्तीफा की मांग पर अड़े रहे। निवासियों ने बताया कि अध्यक्ष ने सोमवार को इस्तीफा देने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें