फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे लड़की समझा वो ट्रांसजेंडर निकला: FB पर हुई दोस्ती फिर वीडियो कॉल पर बातें, और ब्लैकमैलिंग का खेला शुरू

Mon, 26 Feb 2024 08:47 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला ने वीडियो कॉल के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में पता चला कि जिसने महिला कह कर अपना परिचय दिया था वह वास्तव में एक ट्रांसजेंडर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती बनकर एक ट्रांसजेंडर ने ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का वीडियो कॉल के जरिए आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया। इस वीडियो के जरिए आरोपी ने युवक से कई बार में 1.20 लाख रुपये ब्लैक मेल कर हड़प लिए। पीड़ित युवक ने परेशान होकर आरोपी ट्रांसजेंडर के खिलाफ थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रह रहा एक युवक बीएएलएलबी पाठ्यक्रम का तीसरे वर्ष का छात्र है। दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्र ने कहा है कि कुछ वर्ष पहले वह सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया। महिला ने अपना परिचय यह कह कर दिया कि वह मेकअप आर्टिस्ट है। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलने लगा। 

महिला ने वीडियो कॉल के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में पता चला कि जिसने महिला कह कर अपना परिचय दिया था वह वास्तव में एक ट्रांसजेंडर है। कुछ दिनों बाद आरोपी ने बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी के खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन


आरोपी ट्रांसजेंडर ने ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया और अधिक पैसे की मांग करनी शुरू कर दी। इसके बाद लोक लाज के डर से पीड़ित ने आरोपी के खाते में 32 हजार रुपये और भेज दिए। इस तरह 12 फरवरी 2024 तक टुकड़ों में पीड़ित पैसा देता रहा। 14 फरवरी 2024 को फिर से पैसों की मांग की गई तो पीड़ित के पास पैसे नहीं थे। अब तक पीड़ित मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका था। 

बेहद तनाव के हालत पीड़ित ने डीसीपी साइबर क्राइम को लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला समझ कर डीसीपी साइबर क्राइम के निर्देश पर थाना बिसरख में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन बसूली और साइबर क्राइम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना बिसरख के प्रभारी अरविंद कुमार कहते हैं कि ब्लैक मेल करने वाला यह गतिविधि कहां से अंजाम दे रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें