फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : 17 अचीवर्स को अमर उजाला एक्सीलेंस अवॉर्ड, कुआलालम्पुर में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

Mon, 26 Feb 2024 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2024 समारोह में अचीवर्स को मलयेशिया के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ निदेशक मनोहरन पैरिआसामी व विशिष्ट अतिथि दातुक सेरी मिर्जा मोहम्मद तैयब बेग ने एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में विजेता... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयेशिया के कुआलालम्पुर में 16 फरवरी को अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले देशभर से जुटे 17 लोगों को सम्मानित किया गया। इन अचीवर्स को उद्योग, चिकित्सा, विधि, कारोबार, राजनीति के क्षेत्र से चुना गया।

विज्ञापन


अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2024 समारोह में अचीवर्स को मलयेशिया के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ निदेशक मनोहरन पैरिआसामी व विशिष्ट अतिथि दातुक सेरी मिर्जा मोहम्मद तैयब बेग ने एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया।

इसमें सरदार फर्टिलाइजर्स से कुलदीप सिंह, श्यामिया इंटरनेशनल से उसमान जमील, शॉस होम प्रोडेक्ट से अमृत गर्ग व सक्षम गर्ग, निखिल ट्रेडिंग कंपनी से निखिल अग्रवाल, न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलटी हॉस्पिटल से डॉ. रामू यादव व अजय सिंह, नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, सनशाइन हॉस्पिटल से कौशल वर्मा, पावरफुल एनर्जी ट्रेडिंग लिमिटेड से डॉ. गौरव नंद, लीगल हेल्पलाइन से शिरीश सक्सेना, एटलान्टा मेडीवर्ल्ड हॉस्पिटल से डॉ. अमित त्यागी व अर्पित, सीताराम ज्वैलर्स से अमन गोयल, ओशियन हॉस्पिटल से डॉ. जावेद अली, हाइर्ड्रोएक्स वाटर ट्रीटमेंट से राहुल तिवारी, व्हाइट हाउस कंसल्टेंट से अर्जुन विष्ट और धनी ज्वैलर्स से  मुकुल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया गया। अचीवर्स ने इस दौरान अपनी उपलब्धियों के बारे में भी कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों को बताया।
विज्ञापन


डेस्टीनेशन वेडिंग के लिए मलयेशिया आएं भारतीय
मलयेशिया के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ निदेशक मनोहरन पैरिआसामी ने कहा कि भारतीय अपनी शादी का समारोह आयोजित करने के लिए मलयेशिया आएं। मलयेशिया का पर्यटन विभाग उनकी डेस्टीनेशन वेडिंग के आयोजन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। हम सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे। उन्हाेंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को मलयेशिया में बुलाने के लिए बिना किसी फीस के वीजा दिया जा रहा है। इसके साथ ही वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी भारतीय पर्यटक ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें