फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से घुट रहा दम, गंभीर श्रेणी में नोएडा-ग्रेनो

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। दिवाली के बाद से एनसीआर के प्रमुख शहरों का प्रदूषण से दम घुट रहा है। प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर (रेड जोन) व अति गंभीर (डार्क रेड जोन) बना हुआ है। बुधवार को शाम चार बजे तक जारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिपोर्ट में एनसीआर के सभी शहर गंभीर व अति गंभीर जोन में शामिल रहे।
विज्ञापन

गाजियाबाद 428 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। फरीदाबाद 380 के साथ दूसरा, ग्रेटर नोएडा 378 के साथ तीसरा और नोएडा 374 एक्यूआई के साथ गंभीर (रेड) जोन में एनसीआर का चौथा सबसे अधिक प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। वहीं, प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सामाजिक संगठनों के अलावा विभागीय अधिकारियों की टीमें प्रयासरत हैं। बुधवार को भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कुछ सेक्टरों व निर्माणाधीन साइटों समेत औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया ।
बुधवार शाम 4 बजे तक एक्यूआई
गाजियाबाद- 428
फरीदाबाद -380
ग्रेटर नोएडा- 378
नोएडा- 374
गुरुग्राम- 340
--------
प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कुछ संस्थाओं पर जुर्माना भी लगाया गया है। लगातार निगरानी की जा रही है, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भुवन यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेनो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें