फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह विधायक व प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने नूंह में बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कृषि कानून, महंगाई, पेपर लीक और पेगासस मामलों में घेरा। सीएलपी उप नेता के साथ उनके अनुज पीसीसी सदस्य महताब अहमद भी प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस जिला मुख्यालय से शहर के मुख्य बाजार में कांग्रेसियों ने पैदल यात्रा निकलते हुए बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता नूंह शहर से होते हुए विधायक आफताब अहमद की अगुवाई में गांधी पार्क पहुंचें। इस मौक पर आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि ये कानून किसान विरोधी हैं। इन्हें बड़े उद्योगपतियों को मुनाफा कमाने के लिए बनाया गया है। देश भर में किसान धरने पर बैठे हैं। बीजेपी सरकार किसानों का दमन करने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ बीजेपी नेता मुहिम चला रहे हैं। उन्हें चुनाव में जनता सबक सिखाने का काम करेगी। प्रदेश व केंद्र की बीजेपी सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल सौ रुपये प्रति लीटर बेचे जा रहे हैं, रसोई गैस 900 रुपये प्रति सिलेंडर बेचा जा रहा है, दूध, दाल, फल, सब्जी व रसोई के सारे सामान दिन प्रतिदिन महंगे हो रहे हैं।
नाक के नीचे से पेपर हो रहे लीक
आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश बेरोजगारी में देश में नंबर वन पर आ खड़ा है। भाजपा और जजपा सरकार की नाक के नीचे हर पेपर लीक हो रहा है। लाखों रुपये में पर्चा खरीदा-बेचा जा रहा है। उन्होंने इस मामले में बीजेपी जजपा सरकार के नेताओं की संलिप्तता होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

समस्याओं को सूलझाने की जगह हो रही जासूसी
पेगासस मामले पर बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार देश के आम लोगों की समस्याओं को सुलझाने की जगह जासूसी करवाने में लगे हैं। विपक्षी दलों के नेताओं, न्यायपालिका के जजों, अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं की जासूसी करवाई गई है। देश की सुरक्षा की दृष्टि से ये बहुत बड़ी चूक है। जो लोग पेगासस मामले में दोषी हैं उन पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। आरोपियों को पहचानने के लिए उच्चतम न्यायालय से जांच होनी चाहिए।
सरकार कर रही सिर्फ ईमानदारी का शोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सनाउल्ला खान अड़बर ने भी शहर के गांधी पार्क से शहर के बीच होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक पैदल मार्च निकाला। सनाउल्ला के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आज केंद्र व प्रदेश की सरकार के राज में ईमानदारी का शोर किया जा रहा है लेकिन कहीं पर भी ईमानदारी नहीं है। हाल में हरियाणा पुलिस का पेपर लीक हुआ। उनके नेताओं की जासूसी कराई जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगारी पूरे चर्म पर है। इससे सरकार की नीयत का पता चल रहा है। दूसरी ओर व्यापारी, आम आदमी की जेब पर महंगाई भारी पड़ रही है। ऐसे में भाजपा को सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर उनके साथ फरहान, अब्बास, आफताब अटेरना, शाहरुख राजाका, रहीश पल्ल्ला व नियामत पार्षद नूंह सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो ऱ् शहर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा कंाग्रेस सचिव सनाउल्ला खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें