फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस का व्हाट्सएप चैनल शुरू, महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

पुलिस ने एक्स, फेसबुक के अलावा अब व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है। लोगों को सुरक्षा अलर्ट, सामुदायिक पहल, महत्वपूर्ण समाचार के बारे में जानकारियां देने के लिए इसे शुरू किया गया है। चैनल के जरिये पुलिस अफवाहों के बारे में तुरंत स्पष्टीकरण देगी। पुलिस का कहना है कि इससे समुदाय के साथ पुलिस विभाग का जुड़ाव बढ़ेगा और समय पर कुशल तरीके से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जा सकेंगी।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि व्हाट्सएप चैनल विभाग और जनता में संचार की सुविधा प्रदान करेगा। इस पर घटनाओं, सलाह और सुरक्षा मुद्दों पर वास्तविक समय पर अपडेट मिलेगा। चैनल से जुड़कर लोगों को पुलिस से नियमित पल-पल की जानकारी मिलेगी। पुलिस सभी लोगों को इस संचार उपकरण का लाभ उठाने और जुड़े रहने के लिए आग्रह करती है। लोग व्हाट्सएप या लिंक पर जाकर इस चैनल तक पहुंच सकते हैं। https://whatsapp.com/channel/0029VaZR3YK4inoxg9jP7I2H लिंक पर क्लिक करेंगे तो फॉलो को क्लिक करते ही चैनल से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें