फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों की मदद के लिए साढ़े तीन मिनट में पहुंची पुलिस की 112 नंबर ईआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर के ढीढारा बाईपास पर बीती रात साढ़े सात बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई। वहां पर एक चाय की दुकान पर बैठे व्यक्ति ने आपातकालीन सेवा के लिए चलाई जा रही 112 नंबर पर काल की। काल करने के साढे़ तीन मिनट के अंदर सदर तावडू की ईआरवी 0496 घटनास्थल पर पहुंच गई गई। जिस पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को गाड़ी में डाल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों बाइकों को शहर थाना पुलिस में कार्यरत एएसआई महिंद्र के हवाले कर दिया। तुरंत सहायता मिलने पर लोगों ने ईआरवी के इंचार्ज हेड कांस्टेबल शिव सिंह, चालक दलबीर सिंह व सहायक कर्मी कांस्टेबल धरमवीर की प्रशंसा की।
विज्ञापन

गाड़ी चालक दलबीर सिंह ने बताया कि उनके पास जैसे ही हेड क्वार्टर से काल आई तो देखा कि मैसेज में लाल निशान आया हुआ है जिसका मतलब तुरंत सहायता की आवश्यकता है। काल आते ही लोकेशन को ट्रेस करते हुए वह लोग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से केवल चार मिनट के अंदर ही घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अभय सिंह पुत्र पतराम व प्रदीप पुत्र विक्रम सिंह निवासी रालियावास रेवाड़ी मोहन राम बाबा के यहां बाइक द्वारा दर्शन करने जा रहे थे। तभी अचानक सामने से बाइक पर साकिर व शाहिद निवासी चाहलका आ रहे थे। जिनका ध्यान भटकने से जोरदार भिड़ंत हो गई। तीनों युवकों को समय पर सहायता मिलने से बचा लिया गया। दो युवकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि साकिर निवासी चाहलका अब भी उपचाराधीन है। जिसकी हालत भी खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें