बीटा -दो थाना पुलिस की हिरासत में न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का आरोपी।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में 12 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने कुर्की के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बावजूद आरोपी अदालत में पेश न होने होकर आदेश की अवहेलना कर रहा था।
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बुलंदशहर के हिरनौटी निवासी मेघराज पर वर्ष 2009 में हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था, लेकिन पूर्व में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इस कारण आरोपी के खिलाफ अदालत ने पहले गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद अदालत 27 अक्तूबर को कुर्की के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2006 में बुलंदशहर में हत्या का केस भी दर्ज किया गया था। आरोपी पर फरार रहने के दौरान ही बुलंदशहर के ककोड़ थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि का भी केस दर्ज किया गया था।