फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो लिफ्ट हादसा: कंस्ट्रक्शन कंपनी का जनरल मैनेजर गिरफ्तार, अब तक आठ मजदूरों की हो चुकी है मौत

Sat, 16 Sep 2023 08:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने गिरधारी कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट हादसे में पुलिस का एक्शन जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने गिरधारी कंस्ट्रक्शन कंपनी के जनरल मैनेजर (GM) देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन

निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट हादसे में अब तक आठ मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसे में घायल चार और मजदूरों ने शनिवार को दम तोड़ दिया। बीते दिन हुए हादसे में चार लोगों की मौत गई थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में हुए हादसे के जिम्मेदार लोगों ने जर्जर लिफ्ट में चढ़ाकर मजूदरों को मौत के मुंह में धकेला दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी और एनबीसीसी के अधिकारियों पर सुरक्षा के मानकों को दरकिनार करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

लिफ्ट में तकनीकी खामी आने पर पहले भी मजदूरों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। इसके बावजूद न तो लिफ्ट बदलवाई गई और न ही मरम्मत कराई गई। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर जारी संदेश में हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया गया। एक्स हैंडल संवेदना प्रकट करते हुए घायलों का उपचार कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें