फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: युवक ने दो दोस्तों पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Mon, 27 Oct 2025 07:51 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कोतवाली दादरी क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में शावेज नामक युवक ने असद और अमन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली दादरी क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में एक मीनार मस्जिद के पास एक युवक द्वारा दो दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों होने पर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट घायल के पिता ने कोतवाली में नामजद कराई गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चाकू बरामद कर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नगर के नई आबादी मोहल्ले में मुन्ना परिवार के साथ रहता है। उनका पुत्र असद वह उसका दोस्त अमन कटहेरा रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का ही शावेज गाली गलौच करने लगा।

गाली देने से मना करने पर शावेज ने चाकू निकालकर दोनों पर जान से मारने के लिए हमला कर दिया। इस दौरान दोनों को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देख जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। गंभीर हालत होने पर दोनों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने कटहेरा रोड तिराहे पर आरोपी शावेज को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर कार्रवाई की गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें