ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस एक में छठ महापर्व पर भोजपुरी गायिका हेमा पांडेय के छठ गीतों की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने छठ के गाने गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। छठ के तीसरे दिन शाम के अर्घ्य के समापन के बाद गीतों को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं ने आकाश में सूर्य की लालिमा के साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। सुबह तीन बजे से ही व्रतियों का आना शुरु हो गया था। बड़ी संख्या में छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे। प्रसाद में ठेकुआ, जलेबी, पकौड़ी, केला, सेब और चाय लोगों को वितरित किया गया। इस मौके पर यहां खरना और शाम के अर्घ्य के बाद बेहतरीन छठ पूजा पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सदस्य शशिभूषण, जीतेंद्र झा ,मोहन सिंह, बिट्टू सिंह,अजय कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो