फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का नोएडा के डीएम से आग्रह: सुहास ...बच्चों को सुनाओ गाना, हम होंगे कामयाब एक दिन

Tue, 04 Jan 2022 11:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां बुलाए गए ओलंपिक व पैरालंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों से भी उन्होंने बात की थी। इस बीच बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाले गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी बात हुई।
विज्ञापन
मेरठ में पीएम मोदी से बात करते नोएडा डीएम सुहास एलवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई के बीच मेरठ में हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 45 सेकंड के वीडियो क्लिप में जिलाधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपस में बात कर रहे हैं। इस दौरान वहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ओलंपिक व पैरालंपिक खिलाड़ी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां बुलाए गए ओलंपिक व पैरालंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों से भी उन्होंने बात की थी। कई खिलाड़ियों से उन्होंने उनके अनुभवों पर भी चर्चा की थी। इस बीच बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाले गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी बात हुई।
 

गोल्ड मेडल से चूकने का दुख पीएम के एक फोन ने किया कम

जिलाधिकारी ने बताया कि जब वह गोल्ड मेडल से चूक गए थे तो उन्हें काफी दुख हुआ था। इसी दौरान जब प्रधानमंत्री का फोन आया तो वह अपना दुख भूल गए और उनके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम  देखकर एक  नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि पदक जीतकर आने के बाद काफी लोग उनसे मिले। ज्यादातर यही पूछते हैं कि वह अपने बच्चों को किस प्रकार कामयाब बना सकते हैं।

पीएम ने ये बात कहकर सबको चौंका दिया

इस पर प्रधानमंत्री ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि ...सुहास ..बच्चों को गाना सुनाया करो। वही गाना जिसे आप बचपन में सुनते थे कि ‘हम होंगे कामयाब एक दिन।’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर मुखातिब होकर बताते हैं कि पदक जीतने के बाद जब दिल्ली में वह सुहास एलवाई से मिले थे, तो उन्होंने ही बताया था कि बचपन में जब भी निराश होता था तो यही गाना सुनता था। जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है कि प्रधानमंत्री से इस बात को उन्होंने काफी समय  पहले कहा था। उनकी यह विलक्षण प्रतिभा ही कही जाएगी कि इतने दिन बाद भी उन्हें यह बात याद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें