पौली शिवमन्दिर प्रांगण में नशा मुक्ति का संकल्प लेते लोग-स्रोत आयोजक
- फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
रोसयाबाजार। ड्रग मुक्त जन अभियान के तहत धनघटा तहसील के पौली चौराहे पर यूथ आइकॉन प्रदीप सिसोदिया के संयोजन में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जनपद को ड्रग विहीन, नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
यूथ आइकॉन प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के लिए उसका पिता उसका आदर्श हीरो होता है। जब पिता नशा करके घर जाता है तो घर का माहौल अत्यंत तनावपूर्ण होता है और घर का बच्चा धीरे धीरे कुंठित होने लगता है। नशा के कारण घरेलू हिंसा में बहुत बढ़ोतरी हुई है। मार्ग दुर्घटनाएं और चोरी की घटनाएं भी नशा की वजह से बड़ी हैं। आज युवाओं के साथ-साथ युवतियां भी ड्रग की चपेट में आ रही हैं। जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
नशा पाने के लिए लोग चोरी, छिनैती और मादक द्रव्यों का आदान प्रदान, देह व्यापार जैसी अपराधों में लिप्त हो रहे हैं। बहुत से परिवारों की पैतृक संपत्ति और व्यावसायिक संपत्तियां भी बिक्री हो गई। बहुत से बच्चों की पढ़ाई तो बेटियों के विवाह तक नहीं हो पा रहे हैं। कॉलेजों के बाहर, चाय की दुकानों, रेस्टोरेंटों और होटलों में भी नशा का व्यापार बड़े पैमाने पर होने लगा है।
इस अवसर परकमलेश उपाध्याय उर्फ टिल्लू बाबा, प्रांशु पाल, अंशुमान सिंह, प्रदीप यादव, जुबेर अहमद, सुनील सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप पाल, शैलेंद्र पाण्डेय, विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।