फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइकिल की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 22 Sep 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला में बेलहर चौराहे पर साइकिल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया। बेलहरकला के वार्ड नंबर दो चमरहिया निवासी कैलाशी (85) पत्नी स्व. झिनकू घर से दवा लेने चौराहे पर आ रही थी। इसी बीच सतई (32) पुत्र जगदीश कहार निवासी भटली जो पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं वह साइकिल के सहारे पैदल बेलहर चौराहे से सब्जी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वृद्ध महिला के हाथ में एक डंडा था जो साइकिल के पहिये में फंस जाने से कैलाशी गिर गई और घायल हो गईं। परिजनों ने सीएचसी बेलहर पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध मे एसओ अनिल कुमार ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए नहीं तैयार हुए उसके बाद पंचनामा करवा कर शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।अभी तक घटना में कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें