फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हो रही पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक ओर लोगों को पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पुन्हाना वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नर्सरी में रखे पौधे खराब हो रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों एवं सामाजिक संगठन के लोगों में काफी नाराजगी है। वन विभाग की ओर से लोगों को ऐसे पौधे दिए जा रहे है जो रोपण से पहले ही दम तोड़ देते है।
विज्ञापन

तौसिफ बीसरू ने बताया कि मेवात कारवां संगठन हर वर्ष पौधरोपण अभियान के तहत सैकड़ों पौधे लगाता है। इस बार वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण यह अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग जो पौधे दे रहा है वे लगाने से पहले ही खराब हो जाते हैं। विभाग की कुतकपुर गांव की नर्सरी में काफी पौधे रख रखाव की कमी के कारण सूख चुके हैं । अधिकतर पौधे नर्सरी में ही टूटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वो नई गांव के कब्रिस्तान व ईदगाह के लिए नर्सरी से 80 पौधे लेने के लिए गए लेकिन वहां पर केवल ऐसे पौधे दिए गए जिनमें से अधिकतर खराब थे। उन्होंने रेंजर से बड़े पौधों की मांग की तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि बडे़ पौधे किसी भी कीमत पर नहीं दिए जाएंगे।
इस बारे में जब पुन्हाना के फॉरेस्ट रेंजर कमल सिंह यादव ने बताया कि बड़े पौधे आम लोगों के लिए नहीं है। केवल छोटे पौधे ही लोगों को दिए जा रहे है। विभाग के पास पौधो का स्टॉक है और आधार कार्ड दिखाकर पांच पौधे लोगंों को दिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-वन विभाग की नर्सरी में रख रखाव के अभाव में खराब पौधे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें