फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा हवाई अड्डे के पास बनेगा पायलट प्रशिक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंडिगो एयरलाइंस ने यमुना प्राधिकरण से एक्सप्रेसवे के किनारे मांगी 7.5 एकड़ जमीन
विज्ञापन

- एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के छह माह में 75 विमानों की सेवा देगा इंडिगो

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास इंडिगो एयरलाइंस पायलट ट्रेनिंग सिमुलेशन सेंटर बनाएगा। इसके लिए कंपनी ने यमुना प्राधिकरण (यीडा) से एक्सप्रेसवे के किनारे 7.5 एकड़ जमीन मांगी है। प्रस्तावित केंद्र में पायलट और क्रू मेंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट के संचालन होने छह माह में इंडिगो देश और दुनिया के अलग अलग शहरों के लिए 75 विमानों की सेवा शुरू करेगा।
इंडिगो एयरलाइंस के वाइस प्रेसिडेंट रजत कुमार सोमवार को यीडा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट के पास एविएशन ट्रेनिंग सेंटर और सिमुलेशन सेंटर शुरू करने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए उन्होंने जमीन की आवश्यकता बताई। इस पर यीडा की ओर एयरपोर्ट के दूसरे फेज की 1365 हेक्टेयर भूमि में बन रहे एविशन हब के पास जगह देने का प्रस्ताव दिया। हालांकि उनकी जरूरतों के हिसाब से यह जमीन मुनासिब नहीं होने पर एयरलाइंस को एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-29 में जमीन देने का प्रस्ताव दिया गया। कंपनी की ओर से यह जमीन मुफीद बताई गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण और इंडिगो के बीच सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद जल्द ही जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट पर पहले दिन से 65 विमानों की सेवा शुरू होने का प्रस्ताव है। इसमें इंडिगो 25-25 विमानों की तीन खेप के साथ छह माह में अपने 75 विमान यहां से उड़ाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था से समझौता भी हो गया है।


प्रशिक्षण केंद्र में बनेगा रनवे और टर्मिनल
इंडिगो के पायलट ट्रेनिंग और सिमुलेशन सेंटर में प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर पर ही रनवे, टर्मिनल और एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एयरक्राफ्ट का मॉडल भी तैयार किया जाएगा। इसकी मदद से ट्रेनिंग केंद्र पर पायलट, क्रू मेंबर, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, इंजीनियर और एयरक्राफ्ट कंट्रोलर के लिए प्रशिक्षण दिए जाएंगे। यह सेंटर आधुनिक तकनीक से लैस होगा।
विज्ञापन

कोट


इंडिगो एयरलाइंस की टीम से पायलट ट्रेनिंग और सिमुलेशन सेंटर का प्रस्ताव मिला है। इसके लिए सेक्टर-29 में 7.5 एकड़ जमीन देने पर सहमति बनी है। यहां पर पायलट, क्र मेंबर समेत विमानों की उड़ान से संबंधित अन्य प्रशिक्षण दिए जाएंगे। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें