फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर मिलेगी पेट्रोल पंप, होटल, कियोस्क की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे यात्रियों को जल्द होटल, कियोस्क, पेट्रोल पंप आदि की सुविधा मिलेगी। यमुना प्राधिकरण जन सुविधाओं से जुड़ी योजना लाने की तैयारी कर रहा है। 14 सितंबर को बोर्ड बैठक में जन सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कई विकास और अन्य सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर मुहर लगने के आसार हैं। बैठक में लगभग 20 से अधिक प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। मंगलवार को कई प्रस्तावों पर अधिकारियों के बीच सहमति बनी है।
विज्ञापन

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर लंबा सफर करने वाले यात्रियों को कई बार जन सुविधाओं का अभाव महसूस होता है। बड़ी दूरी तय करने के बाद भी आवश्यक वस्तुएं मिलने में उन्हें परेशानी होती है। काफी देर बाद अगर जन सुविधा से जुड़ी कोई जगह आती है, तो वह इस पर नजर न पड़ने के कारण आगे निकल जाते हैं। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखकर यमुना प्राधिकरण ने यहां के लिए योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत होटल, पेट्रोल पंप, कियोस्क की योजना लाई जाएगी, ताकि यहां यात्रियों को आवश्यक वस्तुएं व जन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ये सुविधाएं कितनी दूरी पर होंगी और इनकी संख्या कितनी होंगी अब अधिकारी इस पर मंथन कर रहे हैं। बोर्ड बैठक के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भवन निर्माण की अवधि बढ़ेगी, ओटीएस योजना आएगी
बोर्ड बैठक में भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त समय देने के भी प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। अब तक कब्जा प्राप्त करने के पांच साल के भीतर भवन निर्माण की अवधि तय है। देरी होने पर आवंटी से जुर्माना वसूला जाता है। अब पांच साल की समय अवधि के प्रस्ताव को बैठक में रखा जाएगा। इस योजना को शासन ने पहले ही हरी झंडी दे दी है। अब प्राधिकरण इसे बोर्ड बैठक में पास कराकर लागू करेगा। इसके अलावा एकमुश्त जमा योजना (ओटीएस) के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। इसके लिए यीडा बकायेदारों को पेनाल्टी पर छूट देगा जो आवंटी कोरोना संक्रमण आदि के बकाया जमा नहीं करा पाएं हैं, उन्हें एक निश्चित अवधि के भीतर भुगतान करने पर इस छूट का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट तक मेट्रो, पॉड टैक्सी का भी प्रस्ताव
बैठक में नोएडा एयरपोर्ट तक एक्सप्रेस मेट्रो और पॉड टैक्सी चलाने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी से जुड़ी इन दोनों परियोजनाओं पर उड़ान शुरू होने तक किस तरह से काम किया जाए इसका पूरा खाका तैयार किया जाएगा। इसके अलावा यीडा क्षेत्र में बनने वाले डाटा सेंटर व मेडिकल डिवाइस पार्क का भी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें