फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी की पाइप लाइन लीकेज की सूचना से घंटों खौफ में रहे लोग

विज्ञापन
गस के कारण बदबू से मुंह ढके लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे सीएनजी गैस की बदबू से लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। तुरंत है इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए 15 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले लोगों में पहुंची तो उनमें दहशत व्याप्त हो गई। दरअसल बदबू फैलने से लोगों को लगा की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की पीएनजी पाइपलाइन में लीकेज हो गई है। शिकायत मिली तो पुलिस और अग्निशमन विभाग समेत आईजीएल की टीमों ने सभी सोसाइटियों में पाइपलाइन में लीकेज की जांच की। आखिरकार करीब दो घंटे बाद टीमें सेक्टर-128 स्थित जेपी पवेलियन हाइट्स सोसाइटी के बेसमेंट में पहुंची तो पता चला कि वहां खड़ी एक कार से सीएनजी गैस लीक हो रही है। पुलिस ने कार को बेसमेंट से बाहर निकाला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जब सोसाइटी के कुछ लोगों को गैस की बदबू आने लगी तो उन्होंने समझा कि आईजीएल की पाइपलाइन में रिसाव हो गया है। इसके बाद सेक्टर-132, 128 व 93 समेत आसपास की कई सोसाइटियों में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने इसकी शिकायत आईजीएल की हेल्पलाइन और अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन अधिकारी उमाकांत सिंह ने बताया कि गैस रिसाव होने की सूचना के बाद विभाग की टीमों ने जब जांच की तो काफी देर के बाद सेक्टर-128 स्थित जेपी पवेलियन हाइट्स सोसाइटी के बेसमेंट में वैगनआर कार मिली, जिससे सीएनजी लीक हो रही थी। पता चला कि सोसाइटी निवासी शख्स की रास्ते में कहीं टक्कर हो गई थी, लेकिन उन्हें गैस लीक होने का पता नहीं था। उन्होंने कार सोसाइटी के बेसमेंट में लाकर खड़ी कर दी।
सोशल मीडिया तक मचा हंगामा
गैस लीक होते ही एक के बाद एक दर्जनों लोगों ने ट्वीट कर मामले की शिकायत की। इस दौरान आईजीएल की तरफ से जांच की बात कही गई और अगली सूचना तक पीएनजी गैस पाइपलाइन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। आईजीएल के अधिकारी अमनदीप ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज की सूचना गलत है। पहले की तरह ही सुरक्षित तरीके से गैस की सप्लाई चल रही है।
विज्ञापन

घर की लाइट की बंद व चूल्हा नहीं जलाया
सेक्टर-93 निवासी राज झा ने बताया कि शाम 6 बजे से इलाके में गैस की बदबू आने लगी थी। इससे डरकर उन्होंने घर में कई घंटे तक लाइट और चूल्हा तक नहीं जलाया। एटीएस ग्रीन सेक्टर-93 निवासी निखिल त्यागी ने बताया कि चारों तरफ गैस फैलने से लोग परेशान हो उठे और दर्जनों घरों के लोग सड़क पर निकल आए। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। सेक्टर-137 पारस सोसाइटी और सेक्टर-137 पूर्वांचल सोसाइटी निवासी सरोज ने बताया कि परिवार के लोग सभी लाइटें बंद कर बाहर निकल आए। बीमार लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। रात करीब 9 बजे बदबू कम हुई तो लोगों ने राहत की सास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें