फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों को ट्रेन लेट होने से हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





फतेहपुर। त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों को ट्रेनों की देरी के कारण स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर सिक्किम महानंदा, संभलपुर और नेताजी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तय समय से एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं।



रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कालका मेल शाम पांच बजे के बजाय 6:10 बजे पहुंची, जबकि संभलपुर एक्सप्रेस 5:30 बजे के बजाय 6:49 बजे और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस छह बजे के स्थान पर शाम सात बजे पहुंची। ये सभी ट्रेनें प्रयागराज की ओर जाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेनों की देरी से प्रयागराज, खागा, सिराथू, संभल, बनारस और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, हालांकि ट्रेनों की देरी का कारण उनके पास उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें