फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालंपिक खिलाड़ी वरुण भाटी ने लगाया भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पैरालंपिक खिलाड़ी वरुण भाटी ने प्रदेश सरकार पर पुरस्कार राशि को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से ओलंपिक खिलाड़ियों को 24 लाख रुपये और पैरालंपिक खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है। उन्होंने दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को समान नजरों से देखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वरुण ने लिखा है कि पैरालंपिक में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बैडमिंटन में और जेवर के ऊंची कूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश सरकार ने उन्हें पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रियो पैरालंपिक में कांस्य पदक हासिल करने पर तत्कालीन अखिलेश सरकार ने सरकारी नौकरी व एक करोड़ की राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार बदलते ही घोषणाएं धरी रह र्गइं।
कोट
प्रदेश सरकार ने ओलंपिक खिलाड़ियों को 24 लाख व पैरालंपिक खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस तरह के दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। वहीं पूर्व सरकार ने जो घोषणा की थी, खिलाड़ियों को उसका लाभ आज तक नहीं मिल सका है। - वरुण भाटी, पैरालंपिक खिलाड़ी ग्रेनो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें