फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पाइस जेट विमान में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से पुणे जा रहे विमान में बम होने की सूचना दी गई थी, तलाशी में नहीं मिला विस्फोटक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बृहस्पतिवार शाम स्पाइस जेट के विमान में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। बम की सूचना दिल्ली से पुणे जा रहे विमान में दी गई थी। जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां को सतर्क कर दिया गया। आनन-फानन यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया और रनवे से किनारे ले जाकर जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान विमान से कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। बाद में सूचना को अफवाह करार दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 6.30 बजे पुलिस फ्लाइट एजी 8938 में बम की सूचना मिली। बताया गया कि जेट के कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी गई थी। घटना की जानकारी तब मिली जब फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही एयरलाइन अधिकारियों ने बोर्डिंग रोक दिया। सूत्रों का कहना है कि बम की झूठी सूचना देने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें