फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पल्ला के पास अब छह लेन का होगा आरओबी, राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटीजीएनएल की पहल पर दो लेन और बढ़ाने की स्वीकृति मिली
विज्ञापन

-


194 करोड़ रुपये निर्माण में हो रहे खर्च


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) को आपस में जोड़ने के साथ ही दादरी व ग्रेनो के बीच सफर आसान बनाने के लिए पल्ला के पास रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) अब छह लेन का बनेगा। इसे चार लेन का बनाया जा रहा था। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) की पहल पर दो लेन और बढ़ाने की स्वीकृति मिल गई है। इस दो लेन का खर्च आईआईटीजीएनएल वहन करेगा। योजना में लगभग 194 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसमें से 75 करोड़ रुपये ग्रेनो और शेष रकम डीएफसीसी वहन कर रहा है। अगले डेढ़ साल में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

आरओबी बनने से ग्रेनो, नोएडा, दिल्ली आदि की तरफ से आने वाले लोगों के लिए ग्रेनो रेलवे टर्मिनल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा ग्रेनो की 105 मीटर रोड को भी एनएच-91 से जोड़ा जा रहा है, जिससे दादरी व ग्रेनो फेज-2 के क्षेत्रों से एमएमटीएच के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। 105 मीटर रोड को एनएच-91 से जोड़ने के लिए 60 मीटर चौड़ी रोड बनाने का जल्द शुरू होने जा रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ग्रेनो फेज-टू इसी तरफ बसाने की योजना पर काम चल ही रहा है।
विज्ञापन


बोड़ाकी हाल्ट की जगह बनेगा ग्रेनो रेलवे टर्मिनल


आईआईटीजीएनएल की तरफ से बोड़ाकी के पास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित किया जा रहा है। यह बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ है। एमएमटीएच में तीन अहम परियोजनाएं, बोड़ाकी हाल्ट की जगह ग्रेनो रेलवे टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, अंतरराज्यीय व लोकल बस अड्डा और मेट्रो कनेक्टिविटी की सुविधा भी होगी। पूरब की ओर जाने वाली 50 से अधिक ट्रेनें ग्रेनो टर्मिनल से चलेंगी, जिससेे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत हो जाएगी। उन्हें दिल्ली, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह अंतरराज्यीय व लोकल बस अड्डा बनने से उद्योगों में काम करने वालों के लिए घर जाना आसान हो जाएगा। यहीं से लोकल बसें भी मिलेंगी। इसके अलावा नोएडा-ग्रेनो को जोड़ते हुए डिपो स्टेशन से मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक मेट्रो कनेक्टिविटी भी होगी। छह माह में यह सभी परियोजनाओं का निर्माण शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

-
पल्ला-बोड़ाकी के पास निर्माणाधीन आरओबी से न सिर्फ एमएमटीएच को लाभ होगा, बल्कि ग्रेनो-दादरी के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। ग्रेनो फेज-टू भी इसी तरफ बसाया जाना है। इसके लिए भी यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। - एनजी रवि कुमार, प्रबंध निदेशक, आईआईटीजीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें