फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआईएलएम की कैंटीन की भेलपूरी में निकला कीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी मिलने पर खाद्य विभाग ने थमाया नोटिस, 14 दिन का दिया समय
विज्ञापन

बेसन और पकी हुई सब्जी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे लैब
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा।
नालेज पार्क स्थित आईआईएलएम विश्वविद्यालय की कैंटीन में शनिवार को भेलपूरी में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय में टीम को भेजा गया। कैंटीन की निरीक्षण के दौरान भेलपूरी तो नहीं मिली, लेकिन बन रही सब्जी व बेसन के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। साथ ही, कैंटीन में गंदगी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन को नोटिस देकर 14 दिन में जवाब देने का आदेश दिया गया है। वहीं, छात्रों ने विवि प्रबंधन पर आरोप लगाया कि लाखों रुपये फीस जमा कराने के बाद भी गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं मिल रहा है। इधर, कैंटीन प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम विश्वविद्यालय में आई थी। उन्होंने कैंटीन से नमूने लिए हैं। छात्रों को अच्छी गुणवत्ता का खाना मिले इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी रखी जाती है। बता दें कि पहले भी कुछ शैक्षणिक संस्थानों के कैंटीन और मैस में खराब गुणवत्ता के खाने के मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें