फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडी में भरा पानी, नहीं हो सकी बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

आढ़तियों और किसानों को भारी नुकसान, धान भीगने से दाम में आई गिरावट
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। बारिश के चलते मंगलवार को भी रबूपुरा में लगने वाली अस्थायी अनाज मंडी में धान की बिक्री नहीं हो सकी। झमाझम बारिश से मैदान में पानी भर गया। इससे मंडी में रखा धान भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों को काफी नुकसान हुआ।
दो माह के लिए रबूपुरा में लगने वाली अस्थायी मंडी में पचास से ज्यादा किसान अनाज लेकर पहुंचते हैं। इस बार भी लगभग दो हजार से अधिक किसान धान बेचने पहुंचे थे। मंडी में दाम अच्छे मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए थे। किसानों का उत्साह तब फीका पड़ गया जब जोरदार बारिश शुरू हो गई। बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों और आढ़तियों का भारी नुकसान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश होने से धान भीग गया है, जिससे कालापन आने के कारण बिक्री में दिक्कत आ रही है। आढ़ती शेरपाल का कहना है कि दो दिन से मंडी में बिक्री नहीं हुई। बारिश के कारण धान ढककर रखने के बावजूद नमी आ रही है। रबूपुरा में स्थायी मंडी की मांग काफी समय से की जा रही है, जिसपर प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा। ऐसे में किसानों और आढ़तियों को नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें