फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 500 से अधिक घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार सुबह 7 बजे हाई टेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण ट्रांसफार्मर में लगी थी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा। कस्बे में मंगलवार की सुबह हाई टेंशन लाइन में फाल्ट होने के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से कस्बे के मुख्य बाजार समेत करीब 500 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। कुछ ही घंटों में घरों में इनवर्टर भी ठप पड़ गए। बिजली न आने से लोगों के सामने पानी का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

रबूपुरा के मंडी गेट पर हाई पावर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसी ट्रांसफार्मर से कस्बे के मुख्य बाजार, मोहल्ला मीना ठाकुर, राम गांधी मोहल्ला, मोहल्ला श्री राम मंदिर आदि क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई दी जाती है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कस्बे के लिए जा रही हाई टेंशन लाइन में अचानक फाल्ट होने के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ले में मुख्य बाजार की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से मोहल्ले व बाजारों में व्यापारी, ग्राहक और घरों में लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के सामने पानी का संकट भी गहराने लगा है। दोपहर में लोगों के इनवर्टर भी काम करना बंद हो गए। देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। बिजली उपकेंद्र पर तैनात उपखंड अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारी कार्य में जुटे हुए हैं। देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें