फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन संयंत्र लगाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। क्षेत्र के आसपास के लोगों को अब ऑक्सीजन की परेशानी से जूझना नहीं पडे़गा। साथी संस्था ने करीब तीस लाख की लागत से इस संयंत्र को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किया है। चौबीसों घंटे चालू रहने वाला यह संयंत्र प्रति मिनट 150 लीटर आक्सीजन उत्पन्न कर सकता है। ट्रायल रन के सफल होने के बाद शुक्रवार को संयंत्र पूर्ण रूप से चालू हो गया। जिला उपायुक्त और सिविल सर्जन 9 दिसंबर को इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुन्हाना के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि भारतीय नौवहन निगम लिमिटेड के सीएसआर. पहल के तहत साथी संस्था के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुन्हाना में आक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू हो गया है। इस संयंत्र के लग जाने से हमें बाहर से आक्सीजन मंगवाने की निर्भरता काफी हद तक कम हो गई है। यह भविष्य में कोरोना जैसी महामारी के प्रकोप को दूर करने में मददगार होगा। उन्होंने बताया कि यह संयंत्र वातावरण से आक्सीजन को अवशोषित करता है।
साथी संस्था के निदेशक सौरभ कुमार ने बताया कहा कि कोविड के संबंध में नूंह जिला देश के सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक है। भविष्य में कोशिश करेंगे ऐसी सुविधा साथी संस्था की तरफ से जिले के अन्य अस्पतालों में भी मुहैया कराए। उन्होंने बताया कि भारतीय नौवहन निगम भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की सीएसआर स्कीम के तहत यह संयंत्र लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें